इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा से प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी
पीड़ित पिता ने बताया कि 9 जुलाई की सुबह त्यागी नगर निवासी कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा ने उनकी 16 वर्षीय बेटी को कार्यालय में बुलाया था। वहां प्रधानाचार्य ने छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा ने किसी तरह वहां से निकलकर घर आकर परिजनों को जानकारी दी।घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने छात्रा को उपहार देने का लालच देकर मामला दबाने की कोशिश की। इससे डरी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। 18 जुलाई को पिता ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















