अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुई राजपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी सहित पति की पीट पीटकर कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसारगढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजपाल की 17 मार्च की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी रजनी व प्रेमी बंटी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली।
पूछताछ में दोनों हत्यारोपियों ने बताया कि उन दोनों के बीच तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के विरोध करने पर उन्होंने लाठी से पीट पीट कर सोते हुए राजपाल की पीट पीटकर हत्या कर दी थी।











