M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रक,बाल बाल बचे चालक परिचालक

अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रक,बाल बाल बचे चालक परिचालक

हापुड़। थाना गढ़ के ब्रजघाट क्षेत्र में पलवाड़ा मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को निकलवाया।

जनपद बुलंदशहर से मुरादाबाद की तरफ आवागमन करने वाले भारी वाहनों के चालक हाईवे पर अल्लाबख्शपुर टोल से बचने के लालच में जान जोखिम में डाल रहे हैं।

काफी वाहन चालक गांव सालारपुर के पास से पलवाड़ा होते हुए ब्रजघाट आकर हाईवे पर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर भी स्याना की तरफ से पलवाड़ा रोड होते हुए हाईवे की तरफ जा रहे ट्रक का चालक तेज रफ्तार होने के कारण संतुलन खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर
पलवाड़ा रोड पर गांव बलवापुर के निकट गन्ने के खेत में पलट गया। यह तो शुक्र रहा कि उस समय खेत अथवा आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

वहीं चालक ने भी कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को निकलवाया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page