M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बिना तलाक दिए पत्नी ने प्रेमी से की शादी , पति ने दर्ज कराई एफआईआर

हापुड़।

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 1999 में उनकी शादी जिला बुलंदशहर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उनकी पत्नी से तीन बच्चे हुए। एक पुत्री की उन्होंने शादी कर दी है, जबकि उनके दो पुत्र अभी अविवाहित हैं।

आरोप है कि वर्ष 2018 से उनकी पत्नी के गांव चितौली निवासी विकास
कुमार से नाजायज संबंध हैं। जानकारी होने पर उन्होंने व उनके बच्चों ने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। तीन अक्तूबर 2023 को उनकी पत्नी ने उन्हें बिना तलाक दिए विकास के साथ दूसरी शादी कर ली।

विरोध करने पर पत्नी व विकास ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 29 सितंबर 2025 को उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंचे।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर पत्नी व विकास कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page