M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

ट्रैफिक पुलिस ने किया जनपद स्तरीय सेमिनार का आयोजन

ट्रैफिक पुलिस ने किया जनपद स्तरीय सेमिनार का आयोजन

हापुड़

हापुड़ एसएसवी पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में यातायात विभाग द्वारा एक जनपद स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

हापुड़ की जनपदीय नोडल अधिकारी प्रोफेसर जीनत जैदी, एआरटईओ आशुतोष उपाध्याय तथा एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र सिंह के संरक्षण में एसएसवी पीजी कॉलेज मे उक्त प्रतियोगिता का आयोजन कराया।
इस प्रतियोगिता में एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़, एकेपी डिग्री कॉलेज हापुड़, आरएसएस कॉलेज पिलखुवा, केशव मारवाड़ कॉलेज पिलखुवा तथा केडी कॉलेज सिंभावली ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में क्विज कंपटीशन के निर्णायक मण्डल में नीनू तथा डॉ संगीता अग्रवाल रहीं, पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नसीम अहमद तथा प्रोफेसर जीनत जैदी रही एवं भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर दीपक कुमार एवं एडवोकेट विशाल अग्रवाल ने निभाई।

मंच संचालन करते हुए लेफ्टि० डॉ मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने एसएसवी पीजी कॉलेज के अकरम खान को प्रथम, आरएसएस पीजी कॉलेज पिलखुआ के हिमांशु को द्वितीय तथा एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ की प्रगति त्यागी को तृतीय घोषित किया।

भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने एसएसवी पीजी कॉलेज की प्रिया शर्मा को प्रथम, आरएसएस कॉलेज पिलखुवा की खुशी सिसोदिया को द्वितीय तथा एकेपी कॉलेज हापुड़ की अतुल को तृतीय स्थान पर घोषित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने एकेपी कॉलेज हापुड़ की दीप्ति चौधरी को प्रथम, केशव मारवाड़ कॉलेज पिलखुवा की लीना शर्मा को द्वितीय तथा एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ की प्रिया शर्मा को तृतीय घोषित किया।

प्रोफेसर जीनत जैदी ने बताया की जनपद स्तर पर विजित छात्र-छात्राएं 6 दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर एकेपी डिग्री कॉलेज हापुड़ की प्रोफेसर सरोजिनी, किसान पीजी कॉलेज सिम्भावली की प्रोफेसर सुरभि मित्तल, आरएसएस पीजी कॉलेज पिलखुवा के डा० संजय सिंह तोमर, केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा की शिवानी लता अपने-अपने महाविद्यालय के नोडल अधिकारियों के रूप में इस कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में पूर्ण सहयोग किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page