M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

एनएचएआई कर्मचारी पर कार सवार दंबगों ने हमला कर किया घायल

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक
एनएचएआई कर्मचारी पर कार सवार दंबगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बाबूगढ़ के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी विपिन शर्मा एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम में कार्यरत हैं। पीड़ित विपिन शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान थाने से सूचना मिली कि देहात थाने के पास पर वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर रिकवरी वैन के माध्यम से देहात थाने भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की, जिसके बाद पुलिस टीम दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को लेकर वहां से चली गई। इसके बाद विपिन शर्मा अपनी ड्यूटी पर गढ़मुक्तेश्वर टोल की ओर रवाना हो गए।
जब विपिन शर्मा गांव उपैड़ा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनके वाहन के आगे अचानक गाड़ी खड़ी कर दी। कार में सवार चार लोगों ने उतरकर उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कार से फरार हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page