M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संविधान गौरव अभियान: डॉ.अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था – श्री चंद शर्मा, नरेश तोमर

संविधान गौरव अभियान: डॉ.अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था – श्री चंद शर्मा, नरेश तोमर

हापुड़। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय प्रीत विहार पर हुई जिला संगोष्ठी का आयोजन
भाजपा क्षेत्र सदस्य विधान परिषद श्री चंद शर्मा ने आज संविधान गौरव अभियान के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव रामजी आम्बेडकर डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय दलित ( हरिजन ) बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित (हरिजन समाज) बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों (हरिजनों)) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे आंबेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे।

उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे।व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद आम्बेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के सम्पूर्ण निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने की।

इस अवसर पर राजीव सिरोही पुनीत गोयल मनोज बाल्मीकि सुमित पर्चा विनोद गुप्ता कविता माधुरी विश्व प्रकाश शर्मा ललित मोदी कैलाश वर्मा अलका नेम पायल गुप्ता मोहित पाल विक्रांत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


12 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page