चोरों ने एक रात में तीन घरों में की लाखों रुपए के जेवरात व सामान चोरी, एफआईआर दर्ज

चोरों ने एक रात में तीन घरों में की लाखों रुपए के जेवरात व सामान चोरी, एफआईआर दर्ज
हापुड़। जिले में चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों में लाखों रुपए के जेवरात व सामान चोरी कर फरार हो गए।
थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी न्यू शिवपुरी निवासी अशोक कुमार 14 जुलाई को बेटे से मिलने हरदोई गए थे। 21 जुलाई को वापस लौटे तो देखा घर के मेन गेट और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा लाखों रुपए का सामान गायब था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर सिम्भावली के भरना गांव निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि देर रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे।
चोर अलमारी से सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, गुल्लक में रखे करीब 10 हजार रुपये, एक मोबाइल और भरा हुआ गैस सिलिंडर ले गए तथा पड़ोसी मनोज कुमार के घर से भी चोर एक गैस सिलिंडर और करीब 30 किलो आटा चुरा ले गए।
थाना प्रभारी सिंभावली सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











