M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बंदरों को भगाते समय कंरट लगनें से किशोर की मौत,मचा हड़कंप 

बंदरों को भगाते समय कंरट लगनें से किशोर की मौत,मचा हड़कंप
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक खेत से बंदरों को भगाते समय कंरट लगनें से एक किशोर की मौत हो गई। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
 जानकारी के अनुसार  गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के पलवाड़ा गांव निवासी  अमन (15) अपने खेतों से   बंदरों को भगाते हुए पास के बाग में पहुंच गया। जहां से ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन गुजर रही थी। यह लाइन पेड़ों से छू रही थी और बारिश के कारण पेड़ में करंट आ गया था। जैसे ही अमन ने पेड़ को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
अमन की चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और किसी तरह उसे वहां से हटाया। उन्होंने तुरंत उसके परिवार को सूचना दी। अमन को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही अमन की मौत हो गई।
अमन की मौत से परिवार में गहरा शोक फैल गया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page