जेल से रिहा होते ही सुर्खियों में हिस्ट्रीशीटर कार्तिक कसाना, NH-9 पर स्कॉर्पियो के साथ वीडियो वायरल

जेल से रिहा होते ही सुर्खियों में हिस्ट्रीशीटर कार्तिक कसाना, NH-9 पर स्कॉर्पियो के साथ वीडियो वायरल
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर कार्तिक कसाना एक बार फिर चर्चा में है। मेरठ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह NH-9 पर स्कॉर्पियो के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों पर तेजी से शेयर हो रहे वीडियो में कार्तिक कसाना स्कॉर्पियो के साथ दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे रिहाई के बाद “शक्ति प्रदर्शन” से जोड़कर देखा जा रहा है। कई लोग कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि वीडियो की तारीख और स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कार्तिक कसाना लंबे समय से हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हापुड़, मेरठ और हरियाणा के कई थानों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। वह कुछ समय पहले मेरठ जेल में बंद था और हाल ही में रिहा हुआ है। रिहाई के बाद उसकी गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया। उसमें कोई यातायात नियमों का उल्लंघन या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि तो नहीं है।
एसपी का बयान*
*एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा, _”सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।











