M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

घर के बाहर बरसात में नहा रहे बच्चें के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली ,हुई मौत

घर के बाहर बरसात में नहा रहे बच्चें के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली ,हुई मौत

हापुड़।

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलैडा में शनिवार सुबह बारिश में नहा रहे आतिफ (13) पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धौलाना
पिपलैडा निवासी आतिफ अपने घर के बाहर बारिश में नहा रहा था। तभी तेज गर्जना और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर गिर गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसकी मदद करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस आकस्मिक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

हादसा इतनी अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गांव में इस घटना के बाद से ही शोक का माहौल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page