M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

13 वर्षीय बच्चीं से रेप का आरोपी वकील फरार,गर्भवती होनें पर करवाया गर्भपात, नर्स गिरफ्तार

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक वकील ने पड़ोस में रहनें वाली 13 वर्षीय बच्चीं के साथ पांच माह तक डरा धमकाकर रेप किया। गर्भवती होनें पर गर्भपात करवा दिया। एसपी के आदेश पर वकील और गर्भपात करनें वाली नर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी वकील अभी तक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी वकील अलमास का अपने पड़ोस में रहनें वालें एक परिवार में काफी आना जाना था। कई बार वकील घरेलू कार्य के लिए पड़ोस के परिवार की 13 साल की बच्चीं को घर बुला लेता था।
पीड़ित बच्चीं की मां ने थानें में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि विगत् पांच माह पूर्व वकील ने उसकी बच्चीं के साथ रेप किया और किसी को बतानें पर जान से मारनें की धमकी दी। जिससे बच्चीं डर गई। इसी बात का फायदा उठाकर वकील उसके साथ आए दिन रेप करनें लगा,जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई।
पीड़ित मां ने कहा कि अचानक एक दिन उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। जिससे वह पड़ोस में रहनें वाली व पिलखुवा के एक निजी हास्पिटल में नर्स शेनू के पास ले गई। चेकअप के बाद नर्स ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती हैं। जिससे वह भौंचक्की रह गई।
मामलें का खुलासा होनें पर बच्चीं ने पूरी घटना बताई और पीड़ित मां बात करनें वकील के पास गई। वकील ने उन्हें चुप रहनें की धमकी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि गत्
16 जुलाई को वकील ने नर्स से मिलीभगत कर नाबालिग को उसके घर बुलाया। जहां नर्स ने नाबालिग का गर्भपात कर दिया,जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में बच्चीं को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस में शिकायत की,परन्तु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
न्याय ना मिलता देख पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर एसपी नीरज जादौन से मिलीं और पूरी घटना बताई। एसपी के आदेश पर हापुड़ पुलिस ने देर रात वकील अलमास व नर्स शेनू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नर्स को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वकील फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामलें में जांच की जा रही हैं। वकील भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page