M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पिता की डांट से क्षुब्ध नाबालिग ने की ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या

पिता की डांट से क्षुब्ध नाबालिग ने की ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।

बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर बहलौलपुर गांव निवासी शिवराम (17) ने दयानगर गांव में रेलवे लाइन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जिससे परिवार में मातम छा गया।

परिजनों ने बताया कि शिवराम चार बहनों का इकलौता भाई था । सात अप्रैल को बहनों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी जिसकी वजह से उसके पिता ने उसे डांट दिया था जिसकी वजह से वह नाराज होकर घर से निकल गया था। जिसकी तलाश में किशोर के पिता राजेंद्र सिंह उसको ढूंढते हुए हरिद्वार तक पहुंच गए । जब पुलिस का फोन आया तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page