तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने पहुंचे टॉप आठ में , लोगों ने दी शुभकामनाएं

तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने पहुंचे टॉप आठ में , लोगों ने दी शुभकामनाएं
हापुड़ ।
गोवा में आयोजित हुई 70 प्लस खिलाड़ियों के बीच मास्टर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी सुधीर गोयल ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप आठ खिलाड़ियों में पहुंचकर हापुड़ व यूपी का नाम रोशन किया। लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। हापुड़ पहुंचने पर सदर विधायक व शुभचिंतकों ने फूल मालाओं से सम्मान किया।
बैडमिंटन कोच पुनीत शर्मा ने बताया कि गोवा में आयोजित तीन दिवसीय 48 वीं मास्टर (वेटरन) राष्ट्रीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ के सीनियर खिलाड़ी सुधीर गोयल ने यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए 70 प्लस आयुवर्ग में टॉप आठ में पहुंचकर हापुड़ जिला का नाम रोशन किया है। अब उन्हें आगामी प्रतियोगिता में नेशनल टीम में जिताया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सुधीर गोयल पहले भी 70 प्लस में राज्य स्तर पर भी मेडल जीत चुके है और प्रतिदिन 2 से 3 घंटे नियमित अभ्यास करते है।
इस जीत के लिए पूर्व डीजीसी क्राइम कृष्ण कांत गुप्ता के आवास पर उनका सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व अन्य शुभचिंतकों ने सम्मान किया।
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व पूर्व डीजीसी क्राइम कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि सुधीर गोयल ने इस उम्र में आकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप आठ में पहुंचकर व मेडल जीतकर हापुड़ का नाम रोशन किया है, युवा खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मास्टर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुधीर गोयल ने पहले आठ खिलाड़ियों में पहुंचकर हापुड़ सहित यूपी का नाम रोशन किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जय प्रकाश, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच पुनीत शर्मा, पंकज अग्रवाल, जतिन गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, जय कुमार, हीरा लाल केन, आयुष शर्मा, सचिन गुप्ता, सुंधाशु गोयल ने सुधीर गोयल को बंधाई देते हुए आगामी इंटरनेशनल में प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।











