M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

6 अगस्त को होगा अग्रवाल महासभा का चुनाव, छावनी ग्रुप व चौकड़ायत ग्रुप है आमने-सामने, 5837 वोटर तय करेंगे नई कार्यकारिणी

6 अगस्त को होगा अग्रवाल महासभा का चुनाव, छावनी ग्रुप व चौकड़ायत ग्रुप है आमने-सामने, 5837 वोटर तय करेंगे नई कार्यकारिणी

हापुड़। शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अग्रवाल महासभा के चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। महासभा के कुल 5837 मतदाता इस बार नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

जानिए पूरा चुनावी शेड्यूल

– 24 जुलाई : मतदाता सूची का प्रकाशन

– 27 जुलाई: दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक विकास भवन में नामांकन पत्र वितरण
– 28 जुलाई: सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल
– 29 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी
– 30 जुलाई : अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी
– 6 अगस्त: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आर्य कन्या पाठशाला में मतदान
– 7 अगस्त: सुबह 10 बजे से मतगणना, उसी दिन परिणाम घोषित

चुनाव अधिकारी ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में कार्यक्रम में बदलाव संभव है।

इन पदों पर होगा चुनाव

इस बार महासभा के प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उपमंत्री, कनिष्ठ उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, उप लेखा निरीक्षक के साथ 21 प्रबंध समिति सदस्य चुने जाएंगे।

शहर में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

तारीखों की घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी चर्चा तेज हो गई है। दावेदारों ने घर-घर संपर्क शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से समाज के लोग कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page