M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में बड़े पैमाने पर हो रहा है नकली मोबिआयल व कैरोसिन का धंधा,एसडीएम ने की ट्रक यूनियन परिसर में छापेमारी,सात कैरोसिन के ड्रम बरामद


हापुड़(अमित मुन्ना)।
जनपद में नकली मोबिआयल व कैरोसिन का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा हैं। जिसमें एक प्रभावशाली व्यक्ति का नाम आ रहा हैं। देर रात एसडीएम ने ट्रक यूनियन में छापेमारी कर कैरोसिन से भरे सात ड्रम व ट्रक बरामद किए गए। कैरोसिन की जांच को भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार देर रात एसडीएम दिग्विजय सिंह को सूचना मिली कि ट्रक यूनियन परिसर में मिलावटी कैरोसिन का धंधा हो रहा है। सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों के साथ छापा मारा। जिसमें एक ट्रक से सात ड्रम बरामद हुए। इनमें ड्रमों में कैरोसिन जैसा तरल बना हुआ था। गंध भी कैरोसिन की थी. हालांकि इसकी पुष्टि के लिए तरल का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
इससे पूर्व हापुड़ की वैशाली कालोनीं व पन्नापुरी के बाहर भी नकली मोबिआयल बरामद हुए थे। हापुड़ से यह धंधा खुब फल फूल रहा है। इसमें हापुड़ के एक प्रभावशाली व्यक्ति का नाम सामने आ रहा हैं।
एसडीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच शुरू करनें के आदेश दिए गए हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page