M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डेयरी में ले जाकर  युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

  • मामला दो समुदाय से जुड़ा, आरोपी हुआ फरार
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
    हापुड़।
    हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की सूचना मिलने पर जब पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आनन फानन में युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    हाफिजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि एक गांव में दलित युवती अपने परिवार के साथ निवास करती है। दूसरे समुदाय का युवक का घर भी पड़ोस में है। बृहस्पतिवार शाम को युवक ने युवती को जबरन अपनी डेयरी में बुला लिया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी से कुछ बताया तो जान से मार देगा। किसी प्रकार युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर थाने आए और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की सूचना मिलने पर आनन-फानन में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और तत्काल इस मामले में गांव के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page