64 लाख रुपए की लूट के आरोपी व 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार, नगदी व तंमचा बरामद

64 लाख रुपए की लूट के आरोपी व 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार, नगदी व तंमचा बरामद
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर दिनदहाड़े व्यापारी से 64 लाख रुपए की लूट के आरोपी व 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया और उससे
75 हजार रुपये, एक तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में 31 जनवरी को पिलखुवा क्षेत्र में एनएच-9 पर एक स्कूटी सवार व्यापारी से आधा दर्जन बाईक सवार बदमाशों ने 64 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पिलखुवा पुलिस ने सिखैड़ा बंबे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आ रहे बाईक सवार को रोकने का प्रयास किया, परन्तु बाइकसवार ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ में में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अकरम के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर-11 का निवासी है। अकरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की वारदात से जुड़े 75 हजार रुपये, एक तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई











