जीएसटी विभाग में तैनात बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

जीएसटी विभाग में तैनात बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित
जीएसटी विभाग में तैनात बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ स्थित जीएसटी आफिस में तैनात एक बाबू जयदीप एक मामले को निपटाने के लिए व्यापारी से रिश्वत मांग रहा था और ना देने पर परेशान करने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित व्यापारी ने परेशान होकर मेरठ स्थित एंटी करप्शन
डिपार्टमेंट में शिकायत की थी, जिस पर योजना बनाकर शुक्रवार को टीम ने व्यापारी को 24 हजार रुपए लेकर बाबू के पास भेजा और उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।











