हाईवे पर स्कॉर्पियो से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हाईवे पर स्कॉर्पियो से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हापुड़। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में हाईवे पर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। हाफिजपुर पुलिस ने मंगलवार को NH-9 पर स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी गाड़ी को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो कार से हाईवे पर स्टंट करते युवक को मौके पर पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान कार्तिक कसाना पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम रामपुर, थाना हाफिजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











