ATMS College of Education Menmoms
News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आनें से दो कांवड़ियों की हुई दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में हरिद्वार कांवड़ लेनें जा रहे दो कांवड़ियों की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे कांवड़ियों व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौकें पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए कांवड़ियों का एक जत्था कैंटर में सवार होकर जा रहा है। दोपहर में पानी के लिए केंटर बहादुरगढ़ क्षेत्र के देहरा कुटी में रूका , तभी पानी भरने के लिए जैसे ही कैंटर पीछे की तरफ मोड़ा, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे कैंटर की छत पर बेठे बुलन्दशहर के रूखी भगवानपुर नरसेना निवासी गोपीपाल व ललितपाल कंरट लगनें से झुलस गए। जिससे कांवड़ियों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच झुलसे कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामलें में शवों को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।‌


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page