News
NH-9 पर बस की छत पर बैठकर यात्रियों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

NH-9 पर बस की छत पर बैठकर यात्रियों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
जिलें में नेशनल हाईवे- 9 पर एक बस की छत पर कुछ यात्रियों के बैठाकर तेज रफ्तार से चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस बस की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे- 9 पर शनिवार को एक बस की छत पर बैठकर सफर करते यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक तेज रफ्तार बस की छत पर कई लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। बस फर्राटे से दौड़ रही है और ऊपर बैठे लोग बिना किसी सुरक्षा के सफर कर रहे हैं। राहगीरों ने यह खतरनाक नजारा देखकर वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में है। ट्रैफिक प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बस का पता लगाकर कार्रवाई की जायेगी।











