M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आईपीएल बिल अपडेट करवाने के नाम पर 7.92 लाख की ठगी की रकम वापस करवाई

आईपीएल बिल अपडेट करवाने के नाम पर 7.92 लाख की ठगी की रकम वापस करवाई

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला से आईजीएल गैस बिल अपडेट कराने के नाम की गई 7 लाख 92 हजार रुपये ठगी की धनराशि साइबर पुलिस ने पीड़िता को वापस करवाई। जिससे पीडिता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर निवासी पुष्पा मिश्र के मोबाइल पर ठगों ने 4 जुलाई 2026 को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बनकर कॉल किया। गैस बिल अपडेट करने की बात कहकर एक लिंक भेजा और रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवा दिया। ऐप डाउनलोड होते ही ठगों ने 8 बार में उनके खाते से कुल 7.92 लाख रुपये निकाल लिए थे।
उन्होंने बताया कि साइबर टीम ने काफी प्रयासों के बाद ठगी की पूरी 7.92 लाख रुपये की राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई। जिससे पीड़िता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page