M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आपसी विवाद के चलते युवक कंधे में लगी गोली, मेरठ रेफर

आपसी विवाद के चलते युवक कंधे में लगी गोली, मेरठ रेफर

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली में शुक्रवार रात एक गंभीर घटना सामने आई। दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल गांव छपकौली में पंकज, मोनू उर्फ ढिल्लन और मयंक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पंकज पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल पंकज को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पंकज को कंधे में गोली लगी है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page