M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सोना 11,000 रुपये से ज्यादा सस्ता! बीते दो हफ्तों से कीमतों में नरमी, लेकिन चांदी की चमक बढ़ी

बीते 10 ट्रेडिंग सेशन से सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ट्रेड कर रहा है. सोमवार को सोना हल्के उतार चढ़ाव के साथ 150 रुपये की मामूली बढ़त पर बंद हुआ था. आज भी शुरुआत काफी सुस्त है. सोमवार को सोना 45,000 के ऊपर भी गया था, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सका. सर्राफा बाजार में इस महीने सोना अबतक करीब 1150 रुपये सस्ता हो चुका है. चांदी का रेट इन 15 दिनों में 1900 रुपये से ज्यादा गिरा है.

साल 2021 की शुरुआत में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर था, आज MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 44900 रुपये पर है, यानी ढाई महीनों के दौरान ही सोना 5100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. सोना दो हफ्ते पहले 45,500 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा था, लेकिन उसी हफ्ते 45,000 का स्तर तोड़ दिया, इसके बाद से ही सोने में सुस्ती का आलम है.

MCX Gold: कल सोने का MCX अप्रैल वायदा बेहद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. MCX पर सोने की शुरुआत तो 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास हुई थी, इंट्रा डे में सोना 45,000 के ऊपर गया भी था, लेकिन तुरंत ही नीचे भी आ गया और करीब करीब उसी लेवल पर बंद भी हुआ. आज एक बार फिर सोने में सुस्त शुरुआत हुई है.

बीते हफ्ते सोने का हाल 

दिन                        सोना (MCX अप्रैल वायदा)
सोमवार                     44218/10 ग्राम
मंगलवार                    44857/10 ग्राम
बुधवार                      44792/10 ग्राम
गुरुवार                      44879/10 ग्राम
शुक्रवार                     44750/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से 11,300 रुपये सस्ता 

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 44900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 11,300 रुपये सस्ता मिल रहा है.



MCX Silver: कल MCX पर चांदी का मई वायदा अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ. दूसरे हाफ में चांदी के MCX वायदा में खरीदारी बढ़ी. अंत में ये करीब 850 रुपये की तेजी के साथ 67680 रुपये के ऊपर बंद हुआ. आज चांदी में बेहद मामूली दायरे में कारोबार हो रहा है. हालांकि दो हफ्ते पहले के मुकाबले चांदी में अब मजबूती दिख रही है. दो हफ्ते पहले शुक्रवार को चांदी 64370 रुपये प्रति किलो तक टूट गई थी. आज भाव 67500 के ऊपर हैं.



बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX – मई वायदा)
सोमवार                  65852/किलो
मंगलवार                67480/किलो
बुधवार                   67475/किलो
गुरुवार                   67545/किलो
शुक्रवार                  66844/किलो



चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12,230 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 12,200 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 67500 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.



सर्राफा बाजार में सस्ता सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में इस महीने लगातार गिरावट देखने को मिली है. 1 मार्च को सोने का रेट सर्राफा बाजार में 45976 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कल 44828 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी इन 15 दिनों में  सोने का भाव करीब 1150 रुपये सस्ता हो चुका है. चांदी इन 15 दिनों में 1900 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है.



Source link







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page