M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

क्या आप भी सुबह उठते ही स्क्रॉल करते हैं अपना मोबाइल फोन, तो हो सकते हैं इन समस्याओं का शिकार

क्या आप भी सुबह उठते ही स्क्रॉल करते हैं अपना मोबाइल फोन, तो हो सकते हैं इन समस्याओं का शिकार

लाइफस्टाइल 

इन दिनों लोग अपना अधिकतर समय मोबाइल फोन पर भी बिताते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगे हैं। स्कूल-कॉलेज या ऑफिस का काम हो या फिर अपना मनोरंजन करना हो, लोग अक्सर हाथ में मोबाइल फोन पकड़े नजर आते हैं। इतना ही नहीं लोगों के दिन की शुरुआत और दिन खत्म भी मोबाइल की स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए होता है। हालांकि, मोबाइल फोन का इतना इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि यह आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही मोबाइल यूज करने के कुछ नुकसान-

सिरदर्द

अगर आप सुबह जागने के बाद सबसे पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे शरीर पर गंभीर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें मेटाबॉलिज्म धीमा होना और सिरदर्दका बढ़ना भी शामिल है।

तनाव बढ़ाता है

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सुबह उठते ही सबसे पहले अपना मोबाइल फोन चेक करते हैं, तो इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। सुबह जागते ही विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के संपर्क में आने से अर्जेंसी और स्ट्रेस की समस्या हो सकती है। काम, सोशल मीडिया या समाचारों के बारे में लगातार अपडेट आने से प्रेशर फील हो सकता है, जो दिनभर तनाव बढ़ा सकती है।



ब्रेन फंक्शन को प्रभावित करें

जागने पर तुरंत अपना फोन चेक करने से आपके कॉग्नेटिव फंक्शन में बाधा आ सकती है। सुबह उठते ही ढेर सारे नोटिफेशन के संपर्क में आने से आपके सतर्क रहने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जिससे ब्रेन फंक्शन प्रभावित होता है।



आंखों पर दबाव पड़ सकता है

लंबे समय तक खासकर सुबह के समय तेज लाइट वाली स्क्रीन को देखने रहने से आपकी आंखों पर दबाव पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको असुविधा, सिरदर्द और आंखों में सूजर हो सकती हैं, जिससे आपकी आई हेल्थ पर असर पड़ सकता है।



मेटाबॉलिज्म धीमा होता है

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सेल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रिक और मैग्नेटिक फील्ड (EMFs) आपके मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकते हैं। वे EMFs सिरदर्द की वजह बन सकते हैं और दिन भर के लिए आपके ऊर्जा स्तर और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं।



jmc
jmc

 





 





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page