ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

रेजीडेंसी होटल में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ पांच युवक और युवतियां पकड़ी गईं

रेजीडेंसी होटल में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ पांच युवक और युवतियां पकड़ी गईं

साहिबाबाद

 इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीतिखंड में बृहस्पतिवार शाम को आशीर्वाद रेजीडेंसी होटल में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से होटल मालिक, प्रबंधक तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर पांच युवतियों को मुक्त कराया है।

इसके पास से रजिस्टर, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूरी कार्रवाई में नीतिखंड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को दूर रखा गया। सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नीतिखंड में आशीर्वाद रेजीडेंसी होटल में देह व्यापार चलने की जानकारी मिली थी।

apsara sarees
apsara sarees

पांच युवक और पांच युवति पकड़ी गईं

बृहस्पतिवार शाम को पुलिस की टीम होटल पर पहुंची तो पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। पुलिस ने सभी लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। मौके से पांच युवक और पांच युवतियां पकड़ी गईं। कमरों से अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली ले आई।

पकड़े गए आरोपितों में ज्ञानखंड तीन का सचिन शर्मा होटल मालिक, विजय नगर सेक्टर नौ का अमित कुमार प्रबंधक हैं, जबकि तीन ग्राहक हैं। पुलिस जांच में आया है कि पकड़ा गया आरोपित सचिन शर्मा पिछले दो साल से किराये पर लेकर होटल चला रहा था। पुलिस की ओर से सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि पांचों युवकों को मुक्त कराया गया है।

जबरना करा रहा था देह व्यापार

पुलिस जांच में प्रबंधक अमित के मोबाइल से कई युवतियों के फोटो बरामद हुए हैं। वह ग्राहकों को आन डिमांड देह व्यापार के लिए भेजता था। मालिक और प्रबंधक ने मौके से मिली युवतियों को जबरन देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया था। वह दो से तीन हजार रुपये ग्राहकों से लेते थे। जबकि युवतों को पांच सौ से एक हजार रुपये ही देते थे। लोक लिहाज के डर से वह इनका विरोध नहीं कर पा रही थीं। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी।v

पांचों युवतियों को बनाया गवाह

पुलिस ने बताया कि जबरन देह व्यापार से मुक्त हुई युवतियों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपितों ने और कितनी महिलाओं व युवतियों से देह व्यापार कराया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सभी को मामले में गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। आरोपितों के मोबाइल से इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश कर रही है। यह युवतियां दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की हैं।

नीतिखंड चौकी के पुलिसकर्मियों को नहीं लगने दी भनक

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीतिखंड के होटल में देह व्यापार हो रहा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आलाधिकारियों तक जब सूचना पहुंची तो होटल में छापा मारा गया। नीतिखंड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। इस कार्रवाई से दूर रखा गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page