M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महाराणा प्रताप जयंती की बाईक रैली में मामूली कहासुनी को लेकर हुआ पथराव, आधा दर्जन लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, दो गिरफ्तार

महाराणा प्रताप जयंती की बाईक रैली में मामूली कहासुनी को लेकर हुआ पथराव, आधा दर्जन लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, दो गिरफ्तार

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर ग्राम देहरा में रैली के दौरान दुकान से गुटखा खरीदने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों द्वारा मामूली पत्थरबाजी की गई, जिसमें आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।घटना में पत्थरबाजी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में महाराणा प्रताप जयंती पर बाईक रैली निकाली जा रही थी,
इसमें बड़ी संख्या में युवक रैली में एक दुकान से गुटखा खरीदने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ किया गया । जिससे आधा दर्जन लोगों घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को काबू में किया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम कविता मीना, एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि गुटखा खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें तीन चार लोग घायल हुए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की शिनाख्त की जा रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page