M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurHealthNewsUttar Pradesh

कम उम्र में ही गुर्दे छोड़ रहे साथ, किडनी के रोगी बढ़े

हापुड़। जिले में किडनी के रोगी बढ़ रहे हैं। 35 साल की उम्र में ही गुर्दे साथ छोड़ रहे हैं। डायलिसिस यूनिट में इस आयु वर्ग के करीब 40 फीसदी मरीज भर्ती हैं। प्रतिदिन यूनिट में 18 से 20 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। जबकि 20 से अधिक प्रतीक्षारत हैं।

खून के लिए मरीजों को लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। गर्मी शुरू होने के साथ ही नए मरीज आने लगे हैं। गांव दत्तियाना निवासी सुखवीर सिंह को पेशाब संबंधी परेशानी हुई। शुरूआत में ध्यान नहीं दिया, जिससे समस्या बढ़ती गई। जांच कराने पर पता चला कि उनकी किडनी 70 फीसदी तक खराब हो चुकी है, फिलहाल उनका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है। आदर्शनगर निवासी 35 वर्षीय आयुष के कमर में कई दिन से दर्द था। जांच में किडनी संबंधी परेशानी मिली, अब इसे डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है।

फिजिशियन डॉ0 प्रदीप मित्तल ने बताया कि जिले में उपचार पा रहे मरीजों की स्टडी में एक ही समानता मिली है। लंबे समय तक दर्द निवारक और एंटीबॉयोटिक दवाओं का प्रयोग करने वाले मरीजों में इस तरह की समस्या अधिक बड़ी है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन भी किडनी संबंधी समस्या का बड़ा कारण बन रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की एक मात्र डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन करीब 18 से 20 मरीजों को डायलिसिस हो रही है जबकि इतने ही मरीज वेटिंग में लगे हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page