छात्रा को बेहोश करके रेप का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

छात्रा को बेहोश करके रेप का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
हापुड़ । थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक छात्रा को बेहोश कर रेप करके अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ स्तृति सिंह ने बताया कि सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 16 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराईरिपोर्ट में कहा कि उनकी बेटी पिलखुवा की एक यूनिवर्सिटी में शिक्षा ले रही है। कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी जाते समय रास्ते में जिला मेरठ के रहने वाले रिश्तेदार रोहन और बबलू मिल गए थे। दोनों युवक ने बेटी से वार्ता की और नशीली दवाई डालकर पानी पिला दिया। उसके बाद दोनों आरोपित बेटी को एक होटल में ले गए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि दोनों आरोपित फोन पर बेटी को ब्लैकमेल करते और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। बेटी के बार-बार मना करने पर अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दी है।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












