शिक्षक का अपहरण कर लूटकर मामलें में बदमाशों का अभी तक पता नहीं लगा सकी पुलिस, हालत गंभीर

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात एटीएम से रूपये निकाल कर घर लौट रहे एक शिक्षक को बाइकसवार बदमाशों ने अपहरण कर मारपीट व लूटपाट कर गंभीर हालत में जंगल में फेंक गए। पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
हापुड़ के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके भतीजे ओमपाल को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटकर दस्तोई-जोगीपुरा मार्ग पर जंगल में फेंक दिया है। परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे, जहां ओमपाल नशे की हालत में और गंभीर रूप से घायल मिले।
ओमपाल ने बताया कि पीड़ित दिल्ली के एक निजी कॉलेज में शिक्षक है। साथ ही वह आर्टिस्ट भी है। बृहस्पतिवार रात वह मेरठ रोड स्थित साईलो द्वितीय चौकी के पास एटीएम से 10 हजार रुपए निकालने गए थे। रुपये निकालकर घर लौटते समय कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने ओमपाल के साथ मारपीट की, उनकी जेब से 10 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें जंगल में फेंककर फरार हो गए।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











