M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर एक युवक उसे एचपीडीए स्थित सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा, जहां आरोपित ने नाबालिग से दुष्कर्म

नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर एक युवक उसे एचपीडीए स्थित सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा, जहां आरोपित ने नाबालिग से दुष्कर्म

हापुड़

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर एक युवक उसे एचपीडीए स्थित सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा, जहां आरोपित ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। पिछले छह माह से चमरी का रहने वाला गौरव कुमार पुत्री को परेशान करता आ रहा है।

17 दिसंबर की दोपहर आरोपित पुत्री को बहला-फुसलाकर पुत्री को घर अगवा कर ले गया। आरोपित पुत्री को एचपीडीए में सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा। जहां आरोपित ने डरा-धमकाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।



स्वजन या पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। घर पहुंचकर पुत्री से स्वजन को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर स्वजन के होश उड़ गए। पुत्री को लेकर पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।



कोतवाली पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page