ATMS College of Education Menmoms
Astrology

Aaj ka Rashifal – 9 July 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 जुलाई को सप्तमी तिथि है

Aaj ka Rashifal – 9 July 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 जुलाई को सप्तमी तिथि है, लेकिन रात के 9।59 बजे से दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। दिन रविवार है अर्थात भगवान सूर्य का दिन। आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और शोभन योग का संयोग है। चंद्रमा आज भी वृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के सम्मिलित प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

 

मेष राशिफल – Aries 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। देव-दर्शन की इच्छा बलवती होगी। अध्ययन-अध्यापन से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसायियों में दान की प्रवृति बढ़ेगी। महिलाएं पूजा-पाठ में दिन व्यतीत करेंगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उत्तर चढ़ाव संभव है। खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल – Taurus

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार को समर्पित रहेगा। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। सप्ताह भर के थकान से आज राहत मिलेगी। कुटुम्बजनों के सहयोग से काम संपन्न होने के योग हैं। शाम में मन थोड़ा अशांत रहेगा, लेकिन जल्द ही संभल जाएंगे।

मिथुन राशिफल – Gemini

मिथुन राशि के जातकों का व्यक्तिगत भाग्यपक्ष आज प्रबल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जायदाद संबंधी मसले पर बुजुर्गों की सलाह को आज नजरंदाज न करें। माता या पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा, लेकिन स्थिति समय रहते संभल जाएगी।

कर्क राशिफल – Cancer 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनेक शुभ योगों से भरा है। धर्म-कर्म में अभिरूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों की जनता के लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धातु और खनिज व्यवसाय से जुड़े जातक आज अच्छा आय अर्जित करेंगे।

 

सिंह राशिफल – Leo 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आत्ममंथन का समय है। अतीत की असफलताओं के कारण को समझने की बौद्धिकता विकसित होगी। नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उसे सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। घर-गृहस्थी के कामों में सहयोग करेंगे।

कन्या राशिफल – Virgo 

आज कन्या राशि के जातकों के लिए कई पहलुओं पर ग्रहीय दृष्टि अनुकूल है। धन, मान-सम्मान, सामाजिक सहभागिता, पारिवारिक संबंध, शिक्षा, व्यवसाय, राजनीति आदि पक्षों पर सफलता प्राप्ति के अच्छे योग हैं। योजना बना कर काम करें।

तुला राशिफल – Libra 

आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आलस्य का भाव काम को बिगाड़ सकता है। आज काम को न टालें, दीर्घकाल में नुकसान होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। महिला मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल – Scorpio 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 9 जुलाई का दिन साहस और पराक्रम अर्जित करने का दिन है। बाहरी विरोधी पस्त होंगे, लेकिन घर के किसी व्यक्ति से धोखा मिलने की उम्मीद है। दिल की बात आज किसे से उजागर न करें। संतान सुख प्राप्त होगा।

 

धनु राशिफल – Sagittarius

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर के काम-काज में दिन व्यतीत होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन तात्कालिक परेशानी हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। माता से स्नेह प्राप्त होगा।

मकर राशिफल – Capricorn

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए असमंजस और दुविधा भरा रहेगा। निर्णय लेने की प्रक्रिया बाधित होगी। काम में धीमी प्रगति होगी। लोगों का सहयोग बहुत अनुनय-विनय के बाद प्राप्त होगा। इसलिए आज अनमने मन से काम न करें। धार्मिक-आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशिफल – Aquarius

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमोबेश मकर राशि वालों की तरह ही व्यतीत होगा। लेकिन खुदरा व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छी आमदनी पाएंगे। आज कर्ज लेने या देने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में किसी वाद-विवाद हो सकता है। वाहन संभल कर चलाएं।

मीन राशिफल – Pisces 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्ञान-अर्जन और बौद्धिकता के कार्यों में व्यतीत होगा। आपकी अभिरूचि का भोजन और मिष्टान्न प्राप्त होगा। आज सो कर समय व्यतीत न करें, विशेष कर शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े जातक। राजनीति से जुड़े जातक की मीडिया जगत में लोकप्रियता बढ़ेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page