गुरु पूर्णिमा: रेलवे रोड पर मॉर्निंग ग्रुप ने गुरु संजय शर्मा का पगड़ी-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

गुरु पूर्णिमा: रेलवे रोड पर मॉर्निंग ग्रुप ने गुरु संजय शर्मा का पगड़ी-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
हापुड़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रेलवे रोड स्थित मॉर्निंग ग्रुप के सैकड़ों सदस्यों ने अपने मार्गदर्शक श्री संजय शर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पगड़ी, माला और फरसा भेंट कर आशीर्वाद लिया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यापारी और सामाजिक लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
व्यापारी नेता ललित अग्रवाल “छावनी वाले” ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है। आज हम सभी गुरु संजय शर्मा जी का स्वागत कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
वहीं व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। हर व्यक्ति के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। गुरु पूर्णिमा के दिन हम सभी अपने गुरु के चरणों में नतमस्तक हैं और उनसे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
इस अवसर पर मनोज बाल्मीकि, विशाल “पानी वाले”, मनीष मक्खन, इंद्र कौशिक, वीरेंद्र गर्ग, बिट्टू, सुरेश जिंदल, गुप्ता जी “लैब वाले”, यशी बंसल, विशाल “दिल्ली वाले”, विपिन पंसारी, अनिल आहूजा, सुनील वर्मा, नरेंद्र कुमार, भारत “चावल वाले”, सुधीर कुमार, बिट्टू, चेतन उस्ताद, सोनू बंसल सहित मॉर्निंग ग्रुप के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूरा माहौल भक्तिमय रहा और सभी ने गुरु से समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।















