News
पुलिस ने म्यूल खाता धारक को किया गिरफ्तार, खाते में आए थे 6.46 लाख के साइबर ठगी के रुपये

पुलिस ने म्यूल खाता धारक को किया गिरफ्तार, खाते में आए थे 6.46 लाख के साइबर ठगी के रुपये
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व म्यूल खाता रखने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 6.46 लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम आई थी।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि हापुड़ की गांधी विहार कॉलोनी से आरोपी रिजवान के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से कुल 5 शिकायतें दर्ज थीं। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी के 6,46,090 रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।











