News
घरेलू विवाद में पत्नी ने सरिया से पति के सिर पर किया वार, हालत गंभीर , मेरठ रैफर

घरेलू विवाद में पत्नी ने सरिया से पति के सिर पर किया वार, हालत गंभीर , मेरठ रैफर
, हापुड़ :
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट क्षेत्र में गुरुवार देर शाम गृहक्लेश के चलते पति-पत्नी की कहासुनी में पत्नी ने पति के सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विपिन को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बृजघाट निवासी विपिन यादव
और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर देर शाम कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी का गला घोंटकर जान से मारने की धमकी दी। घबराई पत्नी ने पास पड़ी लोहे की सरिया उठाकर विपिन के सिर पर वार कर दिया। जिससे विपिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।











