अनिता चौहान बनी हापुड़ सीओ सिटी, मुनीश चन्द्र को पिलखुवा की कमान

अनिता चौहान बनी हापुड़ सीओ सिटी, मुनीश चन्द्र को पिलखुवा की कमान
एसपी ने किए आदेश जारी, वरुण मिश्रा के तबादले के बाद अनीता चौहान को सीओ सिटी का अतिरिक्त प्रभार; मुनीश चन्द्र का जिले में आगमन
हापुड़। जनपद हापुड़ में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को नए आदेश जारी किए। उपाधीक्षक मुनीश चन्द्र के स्थानांतरण पर जनपद में आगमन हुआ है। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा के तबादले के बाद उनके प्रस्थान के फलस्वरूप नई तैनाती की गई है।
अनीता चौहान बनीं सीओ सिटी
एसपी के आदेश के मुताबिक क्षेत्राधिकारी पिलखुवा सुश्री अनीता चौहान को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। वह अब नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगी।
मुनीश चन्द्र को मिली पिलखुवा की जिम्मेदारी
जनपद में आगमन पर उपाधीक्षक मुनीश चन्द्र को क्षेत्राधिकारी पिलखुवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।











