M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पिलखुवा की बेटी प्रस्तुति शर्मा ने नागालैंड में बढ़ाया मान, NEP-2020 लागू कराने की मिली बड़ी जिम्मेदारी

पिलखुवा की बेटी प्रस्तुति शर्मा ने नागालैंड में बढ़ाया मान, NEP-2020 लागू कराने की मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोहिमा में 300 अफसरों के सामने दिया प्रेजेंटेशन, शिक्षा सलाहकार ने की तारीफ; चीन में शोध और असम सरकार में सलाहकार रह चुकी हैं प्रस्तुति

पिलखुवा। मंडी पिलखुवा की होनहार बेटी प्रस्तुति शर्मा ने नागालैंड में शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाकर पूरे शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को नागालैंड के 17 जिलों में लागू कराने का जिम्मा प्रस्तुति शर्मा को सौंपा गया है। पिछले तीन महीने से वह नागालैंड शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही हैं।

कोहिमा में 300 अधिकारियों के सामने दिया प्रेजेंटेशन



19 जून को कोहिमा स्थित राज्य सचिवालय के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रस्तुति शर्मा और उनकी टीम ने NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम में करीब 300 अधिकारी, शिक्षाविद, पत्रकार, शोधार्थी और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।



शिक्षा सलाहकार ने की सराहना
नागालैंड सरकार में स्कूल शिक्षा एवं एससीईआरटी के सलाहकार डॉ. केख्रिलहोलिये यहोमे ने कहा कि NEP-2020 के जरिए नागालैंड को देश की मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने नीति को जल्द लागू करने की प्रतिबद्धता जताते हुए प्रस्तुति शर्मा और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।



चीन में शोध, असम सरकार में भी दी सेवाएं
प्रस्तुति शर्मा हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव एवं आकाशवाणी उद्घोषक ऋषि कुमार शर्मा की बेटी और समाजसेवी मनोज कुमार शर्मा ‘जॉनी’ की भतीजी हैं। मेधावी छात्रा रहीं प्रस्तुति ने 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद उन्हें चीन में शोध के लिए एक साल की स्कॉलरशिप मिली। शोध पूरा करने के बाद उन्होंने असम सरकार के शिक्षा विभाग में सलाहकार के रूप में काम किया।



नागालैंड सरकार ने किया सम्मानित
NEP-2020 के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए नागालैंड सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्तुति शर्मा और उनकी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया। कोहिमा में हुए कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहे।



शहर में खुशी की लहर
पिलखुवा की बेटी की इस उपलब्धि से पूरे नगर में हर्ष और गर्व का माहौल है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रस्तुति शर्मा की सफलता पर खुशी जताई है। इसे नगर के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page