M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

 एकतरफा मोहब्बत में पागल आशिक ने घर में घुसकर किया चाकू से हमला, विवाहिता गंभीर

एकतरफा मोहब्बत में पागल आशिक ने घर में घुसकर किया चाकू से हमला, विवाहिता गंभीर

साथ जाने से मना करने पर पड़ोसी ने गर्दन पर किया वार, जान से मारने की नीयत से हमला; आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़। थाना पिलखुवा  क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी की करतूत सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरदस्ती साथ जाने से मना करने पर घर में घुसकर विवाहिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से महिला की गर्दन पर वार किया। गंभीर हालत में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबरदस्ती बना रहा था साथ जाने का दबाव
बताया गया कि आरोपी युवक सुहैल  लंबे समय से महिला पर अपने साथ जाने का दबाव बना रहा था। सोमवार को भी वह घर पहुंचा और साथ चलने को कहा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया।

गर्दन पर किया वार, गांव में दहशत
एकतरफा मोहब्बत के चलते किए गए हमले में महिला की गर्दन पर गहरा घाव हुआ है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सिखेड़ा गांव में दहशत का माहौल है।



सूचना पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page