M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पटेल मांटेसरी स्कूल में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर डीएम,सीडीओ ने किया शुभारंभ

हापुड़।

जिले में राष्टï्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सभी स्कूलों और
आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को
एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की,कि वह
अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली जरूर खिलाये।
शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रूपम और मुख्य
विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने फ्री गंज रोड स्थित पटेल मांटेसरी
विद्यालय में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि बच्चों के पेट में होने वाले कीड़े
(कृमि) उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। बच्चों के शारीरिक और
मानसिक विकास के लिए हर छह माह पर डी-वार्मिंग जरूरी है। इसलिए राष्ट्रीय
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर छह माह पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
का आयोजन कर एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। उन्होंने जनपद के सभी
अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चे को पेट के कीड़े निकालने वाली दवा
अवश्य खिलाएं।

इस मौकें पर सीडीओ प्रेरणा सिंह, सीएमओ सुनील त्यागी,स्कूल संचालक मोहित कृष्णा,रितु कृष्णा आदि मौजूद थे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page