M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ सर्राफा बाजार में दिखा बॉलीवुड का रंग, ‘जूनियर अमिताभ’ के डायलॉग ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’, पर झूमे लोग

हापुड़ सर्राफा बाजार में दिखा बॉलीवुड का रंग, ‘जूनियर अमिताभ’ के डायलॉग ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’,
पर झूमे लोग

सचिन जिंदल ज्वैलर्स पर पहुंचे राजकुमार उर्फ अमिताभ

*हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।* गुरुवार को हापुड़ के सर्राफा बाजार का नजारा पूरी तरह फिल्मी हो गया। वजह बने ‘जूनियर अमिताभ बच्चन’ के नाम से मशहूर राजकुमार उर्फ अमिताभ। जिंदल ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर उनके पहुंचते ही दुकान के बाहर प्रशंसकों का मेला लग गया। अमिताभ बच्चन की हूबहू आवाज और अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया।

डायलॉग पर बजी तालियां

जैसे ही राजकुमार उर्फ अमिताभ जिंदल ज्वैलर्स पहुंचे, सर्राफा कारोबारी सचिन जिंदल सर्राफ ने बुके देकर और फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जूनियर अमिताभ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा- _”आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है… तुम्हारे पास क्या है?”_ फिर बोले- _”रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।”_ डायलॉग सुनते ही लोगों की तालियों से गूंज उठा प्रतिष्ठन‌ ।



*’टैलेंट के साथ नसीब जरूरी’*
मीडिया से बातचीत में राजकुमार ने कहा, “मैं अमिताभ बच्चन साहब को भगवान मानता हूं। उन्हीं की वजह से आज लोग मुझे जानते हैं। लेकिन सच कहूं तो फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ टैलेंट से बात नहीं बनती, यहां नसीब का भी बड़ा रोल है। मेहनत सब करते हैं, पर चमकता वही है जिसका सितारा बुलंद हो।” उन्होंने हापुड़ की आवभगत के लिए धन्यवाद दिया।



जूनियर अमिताभ के आने की सूचना मिलते ही देखते ही देखते जिंदल ज्वैलर्स के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेताब दिखा।



*शो और इवेंट के लिए आए थे हापुड़*
सचिन जिंदल सर्राफ ने बताया कि राजकुमार उर्फ अमिताभ एक निजी शो के सिलसिले में हापुड़ आए थे। समय निकालकर वह  उनके प्रतिष्ठान पर आए। “उनके आने से हमारे स्टाफ और ग्राहकों का दिन बन गया। बाजार में भी रौनक आ गई।



*कौन हैं राजकुमार उर्फ अमिताभ*
मूलरूप से मुम्बई के रहने वाले राजकुमार पिछले 20 साल से अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर रहे हैं। आवाज, चलने का अंदाज और डायलॉग डिलीवरी में वह बिल्कुल अमिताभ जैसे लगते हैं। देश-विदेश में सैकड़ों शो कर चुके हैं और कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं।



इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के उपप्रधान सचिन जैन सर्राफ, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल चीनी वाले, प्रथम जिंदल आदि मौजूद थे।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page