M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कलेक्ट्रेट की दीवारों पर ब्रजघाट की सुंदर तस्वीरें अंकित कराई:डीएम

कलेक्ट्रेट की दीवारों पर ब्रजघाट की सुंदर तस्वीरें अंकित कराई:डीएम

-तीर्थ नगरी ब्रजघाट पवित्र स्थल के महत्व की आमजन को मिलेगी जानकारी

 

हापुड़। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रजघाट की मनमोहक एवं आकर्षक छवि को जनपद के ‘एक जनपद-एक उत्पादÓके अंतर्गत निर्मित बेडशीट पर प्रिंट कराकर एक अभिनव एवं सराहनीय संयुक्त प्रस्तुति तैयार की गई है।

          जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर की दीवारों पर ब्रजघाट की सुंदर तस्वीरें अंकित कराई गई हैं,जिससे वहां आने-जाने वाले आमजन को इस पवित्र स्थल के महत्व की जानकारी प्राप्त हो सके। यह प्रयास न केवल जनपद की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को प्रदर्शित करता है, बल्कि लोगों को ब्रजघाट जाकर धर्मलाभ प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करता है।



            उन्होंने बताया कि जनपद के पिलखुवा में निर्मित होने वाली बेडशीट पर सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ब्रजघाट की मनमोहक एवं आकर्षक तस्वीर को प्रमुखता के साथ छापा गया। इस पहल का उद्देश्य जनपद के कारीगरों की कला एवं कौशल को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना हैसाथ ही पिलखुवा के हस्तशिल्प उत्पादों को नई पहचान एवं विस्तृत बाजार उपलब्ध कराना भी है।



     डीएम ने कहा कि इस नवाचार से न केवल ब्रजघाट के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व का प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा तथा उनके लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि सुनिश्चित होगी। ओडीओपी योजना के माध्यम से जनपद के विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर भारतÓ के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page