शहर कांग्रेस कमेटी ने की महत्वपूर्ण बैठक, सभी वार्डों के अध्यक्ष रहे मौजूद

हापुड़।
आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, हापुड़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हापुड़ शहर के 41 वार्डों से आए वार्ड अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अमित अग्रवाल शहर उपाध्यक्ष ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष जनाब इरफान अहमद ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा एवं निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्षों को गांव-गांव जाकर बूथ समितियों का गठन करने तथा युवाओं को कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास एवं विचारधारा से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नरेश भाटी हापुड़ विधानसभा (SIR) कोऑर्डिनेटर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में उन लोगों तक पहुंचना आवश्यक है जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं या किसी कारणवश हट गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. खालिद मोहम्मद ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आती है। जितना मजबूत बूथ संगठन होगा, आगामी चुनावों में पार्टी को उतना ही लाभ मिलेगा।
बैठक में शहर अध्यक्ष इरफान अहमद,विकास त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी,गुलफाम कुरैशी,अफजाल आड़ती, एडवोकेट रघुवीर सिंह, रतन सिंह,आकाश त्यागी, यशपाल सिंह ढिलोर,सचिन गोयल, सुरेंद्र सिंह, तारेश्वर त्यागी, हसन आतिफ, खुशनुद अली जस्सा सिंह,वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार, यश कुमार, जावेद सैफी, इलियास सैफी, धीरज प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कलाम , महासचिव देवेंद्र कुमार जयंत, संदीप कुमार, सचिन कुमार, सोनू कुमार, विपिन कुमार, राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, युसूफ हवारी, , राहुल शर्मा , जस्सा सिंह, युसूफ हावरी, रतनलाल, कमला देवी, विमला देवी, उषा देवी, पूजा, अनीता देवी, रजनी, अंजू, ओमवती, परमजीत कौर, शकुंतला देवी आदिसहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।











