M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मजदूरों के विवाद में स्क्रैप व्यापारी बंधक, बचाने पहुंचे भाई पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल

मजदूरों के विवाद में स्क्रैप व्यापारी बंधक, बचाने पहुंचे भाई पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल

हापुड़। थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर मजदूरों को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक स्क्रैप व्यापारी को गोदाम में बंधक बनाकर जमकर पीटा। भाई को बचाने पहुंचे दूसरे व्यापारी पर भी लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी स्क्रैप व्यापारी सुहेब का आरोप है कि शनिवार को दूसरे स्क्रैप व्यापारी नदीम ने उसके गोदाम के मजदूरों को अपने यहां काम पर बुला लिया। मजदूरों को वापस बुलाने के लिए सुहेब का भाई शाह आलम बुलंदशहर रोड स्थित नदीम के गोदाम पर पहुंचा। वहां मजदूरों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नदीम और उसके साथियों ने शाह आलम को गोदाम के अंदर बंधक बना लिया। लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। भाई को बंधक बनाने की सूचना पर सुहेब मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया।
पीड़ित सुहेब का आरोप है कि नदीम और उसके साथियों ने उसके सिर और शरीर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में सुहेब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी नदीम और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page