News
…आखिरकार चर्चित इंस्पेक्टर नीरज कुमार को एसपी ने किया लाईन हाजिर, पारस बने देहात थाना प्रभारी

आखिरकार चर्चित इंस्पेक्टर नीरज कुमार को एसपी ने किया लाईन हाजिर, पारस बने देहात थाना प्रभारी
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में लगातार हो रही लूट, चोरी, हत्या व अन्य घटनाओं को लेकर आखिरकार एसपी ने देहात थाना प्रभारी नीरज को लाईन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड स्थित टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में पड़ी डकैती, लूट, चोरी व अन्य घटनाओं की बढ़ती वारदातों में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार की लापरवाही मानते हुए एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने इंस्पेक्टर नीरज कुमार को लाईन हाजिर कर दिया, जबकि पारस मलिक को थाना हापुड़ देहात का थाना प्रभारी नियुक्त किया है।











