खेत में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हापुड़ : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा आजमपुर में खेत पर घास लेने गए एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, देहपा आजमपुर निवासी आरिफ (पुत्र कलाम) रविवार को खेत पर घास लेने गया था। इसी दौरान वह खेत में लगाए गए बिजली प्रवाहित झटके के तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि आरिफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने खेतों में लगाए जाने वाले बिजली प्रवाहित तारों पर रोक लगाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।











