दहेज में लग्जरी कार व सामान ना देने पर गर्भवती पत्नी को पीट पीट कर घर से निकालने का आरोप, एफआईआर दर्ज

दहेज में लग्जरी कार व सामान ना देने पर गर्भवती पत्नी को पीट पीट कर घर से निकालने का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति व सुसरालियों पर दहेज में हाइब्रिड कार और अन्य महंगे सामान की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप लगाया तथा विरोध करने पर गर्भावस्था के दौरान ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी सोनम की शादी 28 नवंबर 2022 को गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र स्थित राजीव कॉलोनी निवासी आर्यन उर्फ प्रिंस के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। विवाह समारोह में लड़की पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के जेवरात, फर्नीचर, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, नकदी तथा अन्य घरेलू सामान दिया था। जिसके बाद उनके एक बेटी हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को पीड़िता का भाई और कुछ रिश्तेदार ससुराल पक्ष से बातचीत और समझौते के लिए उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत करने के बजाय आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर भगा दिया।जिसकी तहरीर थाने में दी गई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बताया कि मामलें में पति आर्यन उर्फ प्रिंस, सास बबीता, ननद वैष्णवी और देवर विवेक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











