जिलें में हैवानों ने किया मासूम बच्चियों से रेप, एफआईआर दर्ज

जिलें में हैवानों ने किया मासूम बच्चियों से रेप, एफआईआर दर्ज
हापुड़। जिलें में अलग अलग दो मासूम बच्चियों से हैवानों ने रेप कर फरार हो गए। पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पिलखुवा क्षेत्र क्षेत्र के मौहल्ला आर्यनगर निवासी एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बच्चीं को खिलाने के बाहर अपने साथ ले गया और रेप कर फरार हो गया। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
उधर सिंभावली कस्बे के एक निवासी ने बताया कि बुधवार दोपहर को उसकी नौ वर्षीय बेटी मौसी के घर खेलने गई थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने बालिका का मुंह दबाकर उसे गोद में उठाकर बंद पड़े एक मकान में ले गया। बालिक की मौसेरी बहन ने अपनी मां को सूचना दी। महिला जब बंद मकान में पहुंची तो देखा कि बच्ची नग्न अवस्था में थी। मौसी को देखकर आरोपी युवक भाग गया।सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।











