खोया कीमती मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

खोया कीमती मोबाइल पुलिस ने किया बरामद
हापुड़ । बाबूगढ़ थाना पुलिस ने एक खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक को लौटा दिया है। यह कार्रवाई जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत पर बाबूगढ़ पुलिस टीम ने तकनीकी जांच की। टीम ने सैमसंग F17 मॉडल का यह मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 16,500 रुपये है।
बरामदगी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन उसके वैध स्वामी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह बरामदगी जिले में चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि गुमशुदा मोबाइल की शिकायतों को प्राथमिकता दें और सीईआईआर पोर्टल का अधिकतम उपयोग करें।











