HapurNewsUttar Pradesh
पानी के चक्कर में तेजाब पी गया युवक, मेरठ रेफर

हापुड़ ।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट पर एक युवक द्वारा तेजाब पी लेने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल गढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को मुख्यचौराहे के पास एक व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी में तेजाब की बोतल उठाकर पानी समझकर पी लिया, गंगा घाट किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने उसे सीएचसी गढ़ में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए मेरठ भेज दिया।











